फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 9-15 Oct weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (9-15 Oct) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Oct 2023 01:45 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 08 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम फल प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 9-15 Oct weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम फल प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपकी घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी बात को लेकर भाई अथवा बहन के साथ विवाद हो सकता है। जिसके चलते आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। नौकरीपेशा लोंगों पर कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार की प्राप्ति के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।


सप्ताह के मध्य में आपको अपनी और अपने घर के बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत का खूब ख्याल रखना होगा। इस दौरान आप मौसमी बीमारी या फिर किसी पुराने रोग के दोबारा से उभरने के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से पीडि़त हो सकते हैं। इस दौरान घर में किसी बात को लेकर कलह की स्थितियां भी बन सकती है। ऐसे में किसी भी विवाद को संवाद और सुलह-समझौते से दूर करने का प्रयास करें। यह समय आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा विपरीत फलकारी बना हुआ है, ऐसे में आपको धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर पींग बढ़ाएं और अपने प्रेम संबंध को सोशल मीडिया या फिर बातचीत के जरिए पब्लिसिटी करने से बाज आएं अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को इग्नोर न करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकंं का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed