फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 8-14 May weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (8-14 May) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 May 2023 02:02 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 07 May 2023 02:02 PM IST
सार

कर्क राशि के जातकों को बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह में अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 8-14 May weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 
विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह में अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने के बाद आप न सिर्फ राहत की सांस लेंगे बल्कि एक नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुट जाएंगे। जो लोग लंबे समय से विदेश में पढ़ाई या कारोबार के लिए प्रयासरत थे, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भूमि-भवन या फिर कहें प्रापर्टी का काम करने वालों के लिए समय शुभ है। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर भविष्य में अच्छे लाभ की संभावनाएं बनेंगी। सेहत की दृष्टि से यह सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी बीमारी से पीडि़त थे तो इस सप्ताह उसमें आशा के अनुरूप सुधार होता नजर आएगा, हालांकि आपको अपने खानपान और दिनचर्या को सही बनाए रखने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक से तीर्थाटन या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। नवविवाहित लोगों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना और श्रीसूक्त का पाठ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed