{"_id":"64bcf728e68fd946cb09ae93","slug":"saptahik-kark-rashifal-24-30-july-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (24-30 July) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (24-30 July) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 23 Jul 2023 03:33 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 23 Jul 2023 03:33 PM IST
सार
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपना मन बेवजह की चीजों में न भटकाने की बजाय लक्ष्य की ओर केंद्रित करने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपना मन बेवजह की चीजों में न भटकाने की बजाय लक्ष्य की ओर केंद्रित करने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में दूसरों के काम में दखलंदाजी करने की बजाय अपने काम पर फोकस करना उचित रहेगा, अन्यथा आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार से जुड़े फैसले समय पर लेने होंगे अन्यथा उनके हाथ से कोई बड़ी डील या फिर कहें फायदे का सौदा हाथ से निकल सकताा है। इस दौरान आपको धन का लेन-देन करते समय भी खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के मध्य में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं सामान्य फल प्रदान देने वाली साबित होगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है या फिर उनका तबादला किसी दूसरे विभाग में हो सकता है, जिसके चलते उन्हें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान अपनी योजनाओं का खुलासा न करें वरना आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डालकर आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री के चलते इस सप्ताह कुछेक मुश्किलें आ सकती है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।