फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 23 to 29 september 2024 Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (23 to 29 september): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Sep 2024 05:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 22 Sep 2024 05:06 PM IST
सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 23 to 29 september 2024 Cancer Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान घर-परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका है। सगे-संबंधियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको घरेलू विवाद या समस्याओं का समाधान खोजते समय बड़ी सूझबूझ से काम लेना होगा। इस सप्ताह आपको संबंध के साथ सेहत को भी बेहतर बनाए रखने का प्रयास करना होगा। मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और वाहन धीरे चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है।

कर्क राशि के जातकों के इस सप्ताह हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं।  करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में इससे जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और दूसरों के भरोसे अपने कार्य को छोड़ने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में धनागम के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed