{"_id":"6767a39f19fa1668f20ef2e9","slug":"saptahik-kark-rashifal-23-to-29-december-2024-cancer-horoscope-of-this-weeky-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (23 to 29 December): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (23 to 29 December): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 22 Dec 2024 11:11 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:11 AM IST
सार
Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धैर्य, विवेक और साहस की परीक्षा देनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके सामने अचानक से कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं, जिनका हल निकालने के लिए आपको बड़ी सूझबूझ के साथ काम लेना होगा
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धैर्य, विवेक और साहस की परीक्षा देनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके सामने अचानक से कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं, जिनका हल निकालने के लिए आपको बड़ी सूझबूझ के साथ काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई चिंता आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामलों के चक्कर में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं।
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए तथा वाहन सावधानी के साथ चलाने की आवश्कता बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। साथ ही साथ धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। नौकरीपेशा के कार्यों अचानक से बदलाव आ सकते हैं अथवा कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने के लिए मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। इस सप्ताह अधिक व्यस्तता के चलते चाहकर भी आप जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।