{"_id":"662497817b59f1f63d03472a","slug":"saptahik-kark-rashifal-22-to-28-april-2024-cancer-horoscope-in-hindi-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (22 To 28 April): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (22 To 28 April): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 22 Apr 2024 07:11 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:11 AM IST
सार
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र कोई बड़ा पद, पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से स्थानांतरण के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। बीते कुछ समय से आप जिस विषय को लेकर चिंतित थे, उसका इस सप्ताह आसानी से समाधान निकल जाएगा। चीजों के पटरी पर आते ही आपके मन से निराशा के बादल छटेंगे। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र कोई बड़ा पद, पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से स्थानांतरण के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह के अंत तक पूरी हो सकती है।
कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन बना रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। कारोबार में वृद्धि और धन लाभ के योग बनेंगे। इस सप्ताह आप किसी नये कारोबार में भी हाथ आजमा सकते हैं। कुल मिलाकर आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध एवं जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।