फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 15-21 Jan 2024 Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (15-21 Jan) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Jan 2024 12:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 Jan 2024 12:54 PM IST
सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को किसी भी कार्य को खूब समझदारी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 15-21 Jan 2024 Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को किसी भी कार्य को खूब समझदारी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको अभिमान और अपमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र किसी से बेवजह उलझने से बचें और अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलें। इस सप्ताह आपको उन लोगों से विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है जो आपसे ईष्या रखते हैं और आपका काम हर समय बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रचते रहते हैं। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। इस दैरान आपको संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों को संभालकर रखना होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को हल करने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। निजी मामलों को सुलझाते समय क्रोध करने से बचें अन्यथा स्वजनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन थोड़ा दुखी रहेगा। प्रेम संबंध में भी लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। लव लाइफ में आने वाली समस्याएं आपके निजी जीवन में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। ऐसे में कोई भी कदम भावना में बहकर न उठाएं और अपने शुभचिंतकों की सलाह का सम्मान करते हुए उस पर अमल करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें तथा रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed