{"_id":"6640be4569c8f34cb90f15fd","slug":"saptahik-kark-rashifal-13-to-19-may-2024-cancer-horoscope-in-hindi-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (13 To 19 May) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (13 To 19 May) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 12 May 2024 10:13 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 12 May 2024 10:13 PM IST
सार
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने करीबी लोगों के साथ तालमेल बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने करीबी लोगों के साथ तालमेल बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करते हुए नजर आएंगे। बीते समय में यदि आपकी स्वजनों के साथ किसी गलतफहमी के चलते रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी, वह संवाद के जरिए दूर हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। पदोन्नति एवं मनचाही जगह पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है।
इस पूरे सप्ताह आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा हुआ देखने को मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा या कारोबार के लिए प्रयासरत थे उन्हें इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अतिरिक्त आय से सम्बन्धित योजनाओं पर काम कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।