फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 12 to 18 August 2024 Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (12 to 18 August): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Aug 2024 04:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 11 Aug 2024 04:36 PM IST
सार

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। 
 

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 12 to 18 August 2024 Cancer Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कई बार ऐसा महसूस होगा कि आपके द्वारा किए गए प्रयास या फिर परिश्रम का आपको कम फल प्राप्त हो रहा है। स्वजनों के सहयोग और समर्थन को लेकर भी आप इस सप्ताह थोड़ा कम संतुष्ट रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फलदायी साबित होगी। जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 

सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का ख्याल रखें तथा किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मनचाहे परिणाम के लिए अथक परिश्रम और प्रयास करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने विरोधियों से सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान वे आपके कामकाज में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। 

विज्ञापन


व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। उतार-चढ़ाव भरे इस कठिन समय में आपको अपने और पराए के बीच फर्क जानने को मिल जाएगा। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करना चाहते हैं तो मित्रों की मदद से अपने परिजन का आशीर्वाद पाने में कामयाब हो जाएंगे। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed