{"_id":"640452252d2cda09ca0b4b25","slug":"saptahik-kark-rashifal-06-12-march-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (06-12 March) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (06-12 March) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 Mar 2023 02:07 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:07 PM IST
सार
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद ही कार्य विशेष में सफलता मिल पाएगी।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद ही कार्य विशेष में सफलता मिल पाएगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों का धन के लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को धन का संचय करने में मुश्किल होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों का पैसा बाजार में फंस सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नजर आएगी, लेकिन फिर भी इस दौरान आपको इस दौरान दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने और जोखिम भरी योजनाओं में निवेश करने से बचना होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा अपयश मिलने की आशंका है। खान-पान एवं सेहत पर विशेष ध्यान दें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।