फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 06-12 Feb weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (06-12 Feb) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Feb 2023 02:59 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 05 Feb 2023 02:59 PM IST
सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह उन्हें किसी भी दिशा में कोई कदम बढ़ाने या कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों या वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लेना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 06-12 Feb weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 
विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह उन्हें किसी भी दिशा में कोई कदम बढ़ाने या कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों या वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लेना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में बनते कामों में बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के आजीविका के साधन बाधित हो सकते हैं तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान व्यर्थ की चीजों के लिए भागदौड़ करने में समय खर्च होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि शरीर को कष्ट या फिर कहें चोटादि का भय बना रहेगा। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र एवं घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सपताह अनूकल नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह अपने प्रेम संबंध का दिखावा करने या दुनिया में जगजाहिर करने से बचें और कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाएं अन्यथा आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें। 
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और उनकी चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed