{"_id":"62c15a6d4fd89c61c968ab20","slug":"saptahik-kark-rashifal-04-july-to-10-july-2022-weekly-cancer-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 04 Jul 2022 12:26 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:26 AM IST
सार
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान दोनों से ही बचने की बहुत जरूरत रहेगी, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान दोनों से ही बचने की बहुत जरूरत रहेगी, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का ज्यादा बोझ रहेगा। जिसे निबटाने में सहयोगियों की भी मदद नहीं मिल पाएगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ हुई तकरार आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। ऐसे में आपको अपना ईगो छोड़कर गलतफहमियों को दूर करना बेहतर रहेगा। घर-परिवार या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़ा काम बनता हुआ नजर आएगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा। व्यवसाय से जुड़ी बाधाएं दूर और लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के मौके मिलेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना और रुद्राक्ष की माला से मृत्युंजय मंत्र 'ॐ जूं स:' का जप करें।