{"_id":"644e222275869d72930d4575","slug":"saptahik-kark-rashifal-01-07-may-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (01-07 May) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (01-07 May) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 30 Apr 2023 01:58 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:58 PM IST
सार
सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखना है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपके मन में एक साथ तमाम तरह की चीजों को करने के विचार आएंगे, लेकिन आपको यह समझना होगा कि एक चीज को साधने पर ही व्यक्ति सफल हो पाता है। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस करते हुए उससे भटकने से बचाना होगा। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में उन लोगों से सावधान रहना होगा जो अक्सर आपके काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इससे बचने के लिए किसी भी बात को ज्यादा तूल न दें और समस्याओं को विवाद की बजाय संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखना है। इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें अन्यथा छोटी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह प्रेम की पींग सावधानी के साथ आगे बढ़ाएं अन्यथा एक छोटी सी गलती के कारण आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों का मन जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।