{"_id":"652262046fa21162cd0893c5","slug":"saptahik-kanya-rashifal-9-15-oct-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (9-15 Oct) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (9-15 Oct) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 08 Oct 2023 02:07 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:07 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके करियर-कारोबार की गाड़ी कभी तेजी से भागती हुई तो कभी थोड़ा रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपके करियर-कारोबार की गाड़ी कभी तेजी से भागती हुई तो कभी थोड़ा रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी। हालांकि उतार-चढ़ाव भरे जीवन में भी आपको कोई खास नुकसान नहीं होगा। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम सोच-समझकर और समय पर करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपनी ऊर्जा और धन दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
इस सप्ताह आमदनी चवन्नी और खर्चा रुपया वाली स्थिति रहेगी, ऐसे में धन खूब सोच-समझकर करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। घर में किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर भी आपका मन चिंतित रहेगा। कारोबारियों के लिए समय मध्यम फलप्रद बना हुआ है। कारोबार से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आप अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने उच्च अधिकारियों से बना कर चलने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहत्रनाम का पाठ करें।