{"_id":"64575e284cc9ae0cb5004383","slug":"saptahik-kanya-rashifal-8-14-may-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (8-14 May) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (8-14 May) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 07 May 2023 03:21 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 May 2023 03:21 PM IST
सार
इस सप्ताह आपके द्वारा लिए गए बड़े फैसले आपकी किस्मत को चमकाने का बड़ा कारण बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा होगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपके द्वारा लिए गए बड़े फैसले आपकी किस्मत को चमकाने का बड़ा कारण बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा होगी। यह यात्रा आपके व्यापारिक संबंधों और कारोबार को बढ़ाने वाली होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है। यदि आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपका उसका विस्तार हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से इस सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। माता-पिता एवं पत्नी का सहयोग प्राप्त करते हुए आप अपनी बड़ी चिंताओं को दूर करने में बहुत हद तक कामयाब हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।