फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 30 Oct- 05 Nov 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (30 Oct- 05 Nov) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 30 Oct 2023 10:09 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 30 Oct 2023 10:09 AM IST
सार

कन्या राशि के लोगों को अपने प्रोफशनल लाइफ और निजी जिंदगी में किसी तरह की लापरवाही करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपकी एक छोटी सी भूल जी का जंजाल बन सकती है।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 30 Oct- 05 Nov 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के लोगों को अपने प्रोफशनल लाइफ और निजी जिंदगी में किसी तरह की लापरवाही करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपकी एक छोटी सी भूल जी का जंजाल बन सकती है। इस सप्ताह आपको अपने प्रियजनों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंध में दरार आ सकती है या फिर वो टूट भी सकते हैं। इस सप्ताह आपकी सफलता और असफलता इस बात पर निर्भर करेगी आप स्वयं को दूसरे के सामने खुद को कैसे प्रस्तुत करते हैं या फिर आप अपने काम को कितने बेहतर तरीके से करते हैं।


यदि आप चाहते हैं कि आपके सोचे हुए हर काम समय पर मनचाहे तरीके से पूरे हों तो अकेले चलने की बजाय सभी का सहयोग और समर्थन लेते हुए आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपके संबंध मजबूत बने रहें तो आपको दूसरों को किए वादे को किसी भी कीमत पर पूरा करना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं तो आंख मूंदकर दूसरों पर भरोसा करने से बचें अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय जरूर निकालें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed