{"_id":"62936545f911e43be41b541c","slug":"saptahik-kanya-rashifal-30-may-to-05-june-2022-weekly-virgo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 30 May 2022 12:45 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 30 May 2022 12:45 AM IST
सार
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सेहत और कामकाज दोनों को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। आप नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर आपका अपना खुद का व्यवसाय हो, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपको धन और मान-सम्मान दोनों की दृष्टि से लंबी चोट लग सकती हैं।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सेहत और कामकाज दोनों को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। आप नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर आपका अपना खुद का व्यवसाय हो, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपको धन और मान-सम्मान दोनों की दृष्टि से लंबी चोट लग सकती हैं। कारोबार में लेन-देन करते समय खूब सावधान रहें और किसी भी कागज को भली-भंति पढ़ने के बाद सोच-समझकर ही साइन करें। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को सोच-समझकर सही दिशा में अपने काम को आगे ले जाना होगा, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपको किसी के बहकावे में आने से बचना होगा। यह सलाह न सिर्फ आपके कामकाज के लिए बल्कि आपके आपसी संबंधों के लिए भी लागू होती है। निजी रिश्तों से जुड़े विवाद या गलतफहमी को दूर करते समय ऐसे लोगों को शामिल न करें जो बात को बनाने की बजाय बिगाड़ने का कारण बन सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और कोई भी बड़ा फैसला भावनाओं में बहकर लेने की भूल बिल्कुल न करें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।