{"_id":"63831a42c40d480afa7c6a4e","slug":"saptahik-kanya-rashifal-28-nov-04-dec-2022-weekly-virgo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 27 Nov 2022 02:02 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:02 PM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी बड़ी समस्या का अचानक से सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उस चुनौती का डटकर सामना करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह ज्यादा शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी बड़ी समस्या का अचानक से सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उस चुनौती का डटकर सामना करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों और इष्टमित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं आशा के अनुरूप फल प्रदान करने वाली साबित होंगी। व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष खूब मजबूत रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। किसी योजना में पूर्व में किए गए निवेश का बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। कन्या राशि के जातकों पर घर के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा आशीर्वाद बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें और बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र और हरी चूड़ियां दान में दें।
विज्ञापन