{"_id":"6562d0f40b4c0510f00a2515","slug":"saptahik-kanya-rashifal-27-nov-to-03-dec-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 Nov 2023 02:20 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:20 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के सोचे हुए काम इस सप्ताह कुछ एक अड़चनों और बाधाओं के बाद पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन चाहकर भी आपके काम को नहीं बिगाड़ पाएंगे।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के सोचे हुए काम इस सप्ताह कुछ एक अड़चनों और बाधाओं के बाद पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन चाहकर भी आपके काम को नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। जिनकी मदद से आप सभी प्रकार की बाधाओं और परेशानियों को आसानी से दूर करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसके पूरे होने से पहले लोगों के सामने गुणगान करने से बचें। यदि आप अपनी नौकरी या फिर काम-धंधे में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको इस संबंध में बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है।
करियर-कारोबार से जुड़ा कोई भी कदम जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में न उठाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन के अधिक व्यय का योग बन रहा है। इस दौरान बेवजह की चीजों में पैसा खर्च होने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वाध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष को लेकर आपका परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। बात परिवार से जुड़ी हो या फिर प्रेम संबंध से, इस दौरान किसी भी सूरत में मतभेद को मनभेद में न बदलने दें और अपने शुभचिंतकों की सलाह को इग्नोर न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें।