फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 25 April To 01 May 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में ही किसी ऐसे वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 25 April To 01 May 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सपनों के पूरा होने जैसा होगा। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या फिर प्रमोशन की राह तक रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी ऐसे वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। आप इस दौरान अपनी बुद्धि तथा परिश्रम के द्वारा आप कार्यक्षेत्र, जीविका, व्यवसाय आदि में उन्नति करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पैतृक संपत्ति  का सुख प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें उभर सकती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 

उपाय : प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उपासना और गणेश चालीसा का पाठ करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed