{"_id":"6301dc9c5be9b62f8644a608","slug":"saptahik-kanya-rashifal-22-to-28-august-weekly-virgo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (22 To 28 August) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (22 To 28 August) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर दूसरों की जिम्मेदारी भी आपको उठानी पड़ सकती है। जिसे आप अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास से बखूबी निभाएंगे। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। कारोबार में आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने व्यवसाय को धीमी गति से ही सही लेकिन आगे बढ़ाते हुए पाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप खुद को तन और मन दोनों से थका हुआ पाएंगे। मां की सेहत को लेकर भी आपके मन में चिंता बनी रहेगी। इस दौरान किसी कागज में कागज पर साइन करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। विशेष रूप से किगसी योजना में धन निवेश करते समय खूब सतर्क रहें। प्रेम संबंध सामन्य रहेंगे। कठिन समय में लव पार्टनर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन के उतार-चढ़ाव भरे दौर में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।