{"_id":"65acbab860e78a85ea09a400","slug":"saptahik-kanya-rashifal-22-28-jan-2024-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (22-28 Jan): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (22-28 Jan): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 21 Jan 2024 12:21 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:21 PM IST
सार
इस सप्ताह नियम-कानून का उल्लंघन न करें और न ही किसी भी कार्य को करते समय शार्टकट अपनाएं अन्यथा आपको आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचना चाहिए। इस सप्ताह नियम-कानून का उल्लंघन न करें और न ही किसी भी कार्य को करते समय शार्टकट अपनाएं अन्यथा आपको आर्थिक एवं शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कागज संबंधी कार्य समय पर पूरे करके रखना उचित रहेगा। इस दौरान कार्य विशेष को करने को लेकर मन में उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि वे आपके कामकाज में बाधा डालने और उसे बिगाड़ने का षडयंत्र रच सकते हैं। अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले भूलकर भी उसका खुलासा न करें। यदि आप अपने व्यवसाय के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह लेना उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान किसी के बहकावे में न आएं और न ही किसी कार्य के लिए झूठ का सहारा लेें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान के साथ अपमानित होना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका प्रदर्शन करने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपायः प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा भगवान श्री विष्णु की केसर का तिलक लगाकर पूजा करें।