फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 18-24 Dec 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (18-24 Dec): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Dec 2023 12:26 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Dec 2023 12:26 PM IST
सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 18-24 Dec 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ एक ऐसे बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिनकी आपके जरा भी आशा न की होगी। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत ज्यादा जरूरत रहेगी, अन्यथा आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजी-रोटी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको अपने प्रतिद्वन्द्वियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन


सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य विशेष को पूरा होने में  विलंब हो सकता है। छात्रों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी है। इस सप्ताह आपका मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed