{"_id":"657e95eb644423bfad06a2e6","slug":"saptahik-kanya-rashifal-18-24-dec-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (18-24 Dec): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (18-24 Dec): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 17 Dec 2023 12:26 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:26 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ एक ऐसे बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिनकी आपके जरा भी आशा न की होगी। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत ज्यादा जरूरत रहेगी, अन्यथा आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजी-रोटी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको अपने प्रतिद्वन्द्वियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन
सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य विशेष को पूरा होने में विलंब हो सकता है। छात्रों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी है। इस सप्ताह आपका मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।