फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 15-21 Jan 2024 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (15-21 Jan): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Jan 2024 12:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 Jan 2024 12:54 PM IST
सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 15-21 Jan 2024 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार से जुड़ी कुछेक चुनौतियां आपकी परेशानी का बड़ा सबब बन सकती हैं। इस दौरान अवसर आपके हाथों से फिसलते हुए महसूस होंगें। अनचाही जगह पर तबादले अथवा जिम्मेदारी का बोझ आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान कुछ कुछ भी नया शुरू करने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए। इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्य में विलंब और समय से पूरे न होने के कारण आपके भीतर क्रोध की अधिकता रह सकती है। जिससे आपको बचने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध या असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें। कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत से संबंधित किसी भी तकलीफ को इग्नोर करने से बचना चाहिए अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है, जिसकी वजह से आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कागज संबंधी काम पूरे करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed