{"_id":"6370af7be6009e69424f4eb5","slug":"saptahik-kanya-rashifal-14-20-nov-2022-weekly-virgo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (14-20 Nov) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (14-20 Nov) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 13 Nov 2022 04:57 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:57 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकाें को सप्ताह की शुरुआत करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद के मुताबिक थोड़ा कम लाभप्रद साबित होगी, जिससे मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकाें को सप्ताह की शुरुआत करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद के मुताबिक थोड़ा कम लाभप्रद साबित होगी, जिससे मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बनाने में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान अचानक से किसी बड़े खर्च के आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि आप अपने इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से इन सभी समस्याओं से उबरने में कामयाब हो जाएंगे। आपके इस कठिन समय में आपका लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह खड़ा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि आप इस दौरान किसी मौसमी या फिर पुरानी बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में अपने शरीर के साथ बिल्कुल भी लापरवाही न करें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो इस पर परिजन की स्वीकृति के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा डालें।