{"_id":"62a5ce612fdcc74961146dfb","slug":"saptahik-kanya-rashifal-13-to-19-june-2022-weekly-virgo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 13 Jun 2022 12:54 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:54 AM IST
सार
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह इष्ट-मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह इष्ट-मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। जो लोग अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे, उन्हें इस सप्ताह बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे तो आपकी कामना इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। घर और बाहर आपको सभी लोगों से अनुकूल सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख के दृष्टि से सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ मनोरंजक स्थल की यात्रा संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना है। इस दौरान पेट संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में खान-पान और दिनचर्या सही रखें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर देवी दुर्गा की पूजा और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।