{"_id":"62ca94417806ff109e2df921","slug":"saptahik-kanya-rashifal-11-to-17-july-2022-weekly-virgo-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
सार
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का साथ मिलता नजर आएगा। इस सप्ताह रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का साथ मिलता नजर आएगा। इस सप्ताह रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह आपकी मेहनत के लिए बॉस से शाबासी मिल सकती है। हालांकि आपको अपनी योजनाओं को सभी के सामने महिमा मंडन करने से बचना होगा,अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डालने का प्रयास कर सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार पूरा फल प्राप्त होगा। उन्हें सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है,जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से लाभ की योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा होगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपके मान-सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। भूमि-भवन या वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। हालांकि ऐसा करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की उपासना और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।