{"_id":"64fd6c3f9c789b60a10278e3","slug":"saptahik-kanya-rashifal-11-17-september-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (11-17 September) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (11-17 September) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 10 Sep 2023 01:12 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:12 PM IST
सार
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार में विशेष उपलब्धि दिलाने वाला साबित होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं और अपने कारोबार को विस्तार देने का प्रयास कर रहे हैं तो आपकी यह योजना इस सप्ताह अच्छी तरह से साकार रूप लेती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार में विशेष उपलब्धि दिलाने वाला साबित होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं और अपने कारोबार को विस्तार देने का प्रयास कर रहे हैं तो आपकी यह योजना इस सप्ताह अच्छी तरह से साकार रूप लेती हुई नजर आएगी। आप बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। किसी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कोई नया कारोबार शुरु कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन की कामना पूरी हो सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे आपको कोई अच्छा आफर मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता और सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि किसी वजह से आपके रिश्ते अपनों के साथ खराब हो गए थे तो सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से सारी गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर आपसी प्रेम और विश्वास बहाल हो जाएगा। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। किसी कार्य विशेष को करने के लिए माता-पिता का विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें और गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।