फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 10-16 October 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (10-16 October) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 10 Oct 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 10 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 10-16 October 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में सौभाग्य आपका दरवाजा खटखटाता नजर आएगा। करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपके हाथ लग सकती है। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिलेगा तो वहीं पहले से काम कर रहे लोगों को प्रमोशन या फिर नई जगह से बड़ा ऑफर मिल सकता है। विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वालों को अप्रत्याशित लाभ होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। घर के किसी सदस्य को मिली बड़ी सफलता या उपलब्धि आपके पूरे परिवार की खुशियों का कारण बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान सत्ता-सरकार से संबंधित अटके हुए कार्य पूरे होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ आपका  बेहतर तालमेल देखने केा मिलेगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। घर से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय आपका जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। इस सप्ताह खान-पान और अपनी दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा पेट संबंधी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed