फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 09 May To 15 May 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 09 May 2022 12:57 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 09 May 2022 12:57 AM IST
सार

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन और समय दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा, अन्यथा बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 09 May To 15 May 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन और समय दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा, अन्यथा बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही घर की मरम्मत या अन्य किसी कार्य के लिए चाहे-अनचाहे बड़ी धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है। जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी बाजार में फंसे पैसे को निकालने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही आफिस के कार्य अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें और धन के लेन-देन में खूब सावधानी रखें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता की प्राप्ति संभव हो पाएगी। पैतृक संपत्ति को लेकर घर-परिवार के लोगों से विवाद की आशंका है। जो लोग विदेश से जुड़े व्यवसाय करते हैं, उन्हें सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और उसका प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा करें और बुधवार के दिन 108 दूर्वा चढ़ाकर उनके मंत्रों का अधिक से अधिक जाप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed