{"_id":"63df78b7d45d0171e05d7192","slug":"saptahik-kanya-rashifal-06-12-feb-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (06-12 Feb) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (06-12 Feb) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 05 Feb 2023 03:09 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 05 Feb 2023 03:09 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करते रहते हैं।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करते रहते हैं। इस सप्ताह किसी के साथ उलझने की बजाय लोगों की बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह करियर या कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय जल्दी में न लें। असमंजस की स्थिति में किसी भी शुभचिंतक की सलाह लें या फिर ऐसे निर्णय को आगे के लिए टालना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय कम और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दैरान आपको कामकाज के सिलसिले में व्यर्थ की भागदौड़ करना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातकों की इस सप्ताह सेहत कुछ नरम रह सकती है। मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से कष्ट हो सकता है। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी नई योजना में धन निवेश करते समय खूब सावधान करने की आवश्कता बनी रहेगी। कठिन समय में लव पार्टनर आपका संबंल बनेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।