{"_id":"644e24448bda614bc503bec5","slug":"saptahik-kanya-rashifal-01-07-may-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (01-07 May) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (01-07 May) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 30 Apr 2023 02:17 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:17 PM IST
सार
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आप अपनी सारी ऊर्जा को बटोरकर अपने लक्ष्यों को हासिल करने की जी-तोड़ कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आप अपनी सारी ऊर्जा को बटोरकर अपने लक्ष्यों को हासिल करने की जी-तोड़ कोशिश करेंगे। सुखद यह कि आपको ऐसा करने पर मनचाही सफलता भी प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके करियर, कारोबार या फिर जीवन से जुड़ी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी, जिससे आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस सप्ताह रोजी-रोजगार से जुड़ी बड़ी सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपको कोई बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। विदेश में जाने और वहां पर काम करने की कामना पूरी हो सकती है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। मसलन, बाजार में फंसा पैसा आसानी से निकल सकता है या फिर पूर्व में किसी योजना में किया गया निवेश धन लाभ का बड़ा कारण बन सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार संग सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की साधना करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को धन या हरे रंग का वस्त्र दान करें।