{"_id":"652266409f495792480e09f3","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-9-15-oct-2023-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (9-15 Oct): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (9-15 Oct): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 08 Oct 2023 02:09 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:09 PM IST
सार
धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ और सभी मनचाहे कार्यों को समय पर पूरे करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपको यात्राओं से विशेष लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ और सभी मनचाहे कार्यों को समय पर पूरे करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपको यात्राओं से विशेष लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। ऐसे में करियर और कारोबार के सिलसिले में की गई छोटी या लंबी दूरी की यात्रा फलदायी साबित होगी। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अचानक से आई तेजी का खासा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। बाजार में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी।
इस सप्ताह के अंत में अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका ओहदा बढ़ सकता है। यदि आप लंबे समय से अपने नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपको कहीं से कोई अच्छा आफर आ सकता है। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह भी जरूर लेनी चाहिए। यदि आप विदेश से जुड़ा कोई कार्य करते हैं या फिर विदेश में अपना करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी राह में आ रही अड़चन इस सप्ताह के अंत तक समाप्त हो जाएगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले चंदन का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।