{"_id":"65487e95b2ab75352d0c630a","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-6-12-nov-2023-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (6-12 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (6-12 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 06 Nov 2023 11:20 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:20 AM IST
सार
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोंगों के कामकाज में आमूलचूल बदलाव आ सकता है या फिर उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन में किसी बड़े बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोंगों के कामकाज में आमूलचूल बदलाव आ सकता है या फिर उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाह रहे थे तो आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको बीते लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। तमाम तरह की सफलता और मिलने वाले लाभ के बीच आपको जोश में आकर होश खाने से बचना चाहिए तथा लोगों के साथ अपना व्यवहार मधुर बनाए रखना चाहिए। यदि आप इस बात का ख्याल नहीं रखते हैं और लोगों की भावनाओं और अपेक्षाओं की अनदेखी करते हैं तो आपके करीबी आपका साथ छोड़ सकते हैं।
इस सप्ताह व्यावसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। पूर्व में किसी योजना में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा तो वहीं इस दौरान भी किया जाने वाला निवेश भविष्य में लाभ देकर जाएगा। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह कामना भी पूरी हो सकती है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यदि आप बीमार चल रहे थे तो आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ आत्मीयता और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ लिखें।