{"_id":"653f35bafd9ab2179303c463","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-30-oct-05-nov-2023-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (30 Oct- 05 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (30 Oct- 05 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 30 Oct 2023 10:27 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:27 AM IST
सार
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को महसूस होगा कि उन्हें उनके परिश्रम के अनुरूप कम फल की प्राप्ति हो रही है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को महसूस होगा कि उन्हें उनके परिश्रम के अनुरूप कम फल की प्राप्ति हो रही है। कार्यक्षेत्र में भी कामकाज को लेकर सीनियर और जूनियर के साथ तनाव बना रह सकता है। समय के प्रतिकूल रहने के कारण आपको छोटे से छोटे काम को निबटाने में भी ज्यादा समय लग सकता है फिर जरूरत से ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी नौकरी-व्यवसाय के साथ निजी जीवन की समस्याओं को सुलझाने में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी आपकी चिंता का विषय बनेगी। भूमि-भवन से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान यदि आपके एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की गुंजाइश नजर आए तो आपको ऐसा करने में थोड़ा भी गुरेज नहीं करना चाहिए। अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरंदाज करने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह व्यवस्तता के चलते अपनी लव लाइफ के लिए समय न निकाल पाने के कारण मन बेचैन रहेगा। खान-पान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें।