फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 29 May-04 June 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (29 May-04 June): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 28 May 2023 01:40 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 28 May 2023 01:40 PM IST
सार

इस सप्ताह यदि आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने पर कामयाब हो जाते हैं तो आपके काम समय पर पूरे और सफल होते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 29 May-04 June 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को जीवन में आगे बढ़ने और लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त मिलेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपका आलस्य और चीजों को आगे टालने की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसानदाय साबित हो सकता है। इस सप्ताह यदि आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने पर कामयाब हो जाते हैं तो आपके काम समय पर पूरे और सफल होते हुए नजर आएंगे। ऐसे में आपको अनावश्यक तर्क-वितर्क वाली स्थिति से बचना चाहिए। यदि आप भूमि-भव का क्रय-विक्रय करना चाहते हैं तो इसके लिए सप्ताह का उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपके इष्ट-मित्र आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। जिनकी मदद से आप अपने सोचे हुए काम को समय पर निबटाने में पूरी तरह से कामयाब हो जाएंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के अंत में किसी पर्यटन या धार्मिक स्थल की यात्रा का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की कामना पूरी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की केसर का तिलक या पीला चंदन लगाकर पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed