फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 27 Nov to 03 Dec 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Nov 2023 02:20 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 26 Nov 2023 02:20 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 27 Nov to 03 Dec 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों और सीनियर से सहयोग भी कम ही मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-गृहस्थी से जुड़ी कोई चिंता या फिर उससे जुड़ा कोई बड़ा खर्च आपकी चिंता का कारण बनेगा। तमाम तरह की चिंता और परेशानियों से बचने के लिए आपको धन, उर्जा और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी या काम के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।


व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागज से संबंधित काम पूरे करके रखने की आवश्यकता है अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। यदि आप कोई भूमि या भवन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उससे जुड़े कागज और हर चीज को अच्छी तरह से जानने-समझने के बाद ही इस संबंध में फैसला लें। यदि एक कदम पीछे करने पर पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद का हल निकलता नजर आए तो ऐसा करने में जरा भी देर न करें। शुभचिंतकों और स्वजनों की सलाह का सम्मान करें। इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या उतावलेपन से बचें अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed