{"_id":"6264f7ba6283676fbe7a38fa","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-25-april-to-01-may-2022-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 25 Apr 2022 12:29 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:29 AM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में किसी इष्ट-मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होने पर आप काफी राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी इष्ट-मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होने पर आप काफी राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मनचाहा पद या कार्य मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की ताकत में इजाफा होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के क्षेत्र में मान-सम्मान आदि में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि, वाहन, मकान आदि सम्पत्ति के क्रय-विक्रय के संबंध में अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी यह मेहनत आपको सफलता और लाभ दोनों ही प्रदान करेगी। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद साबित होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। माता-पिता की ओर से यथासंभव सुख-सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
उपाय : भगवान विष्णु की साधना करें और गुरुवार के दिन विशेष रूप से केले के वृक्ष की पूजा करें और प्रसाद स्वरूप हल्दी या केसर का तिलक माथे पर लगाएं।
विज्ञापन