फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 22 To 28 August weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (22 To 28 August): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu  Rashifal 22 To 28 August weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी,जिसके साथ भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जिन लोगों के कार्यक्षेत्र में कुछ उठापटक चल रही थी,इस सप्ताह सभी चीजें सुव्यवस्थित होती नजर आएंगी। सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा और जूनियर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अचानक से उनकी झोली में कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी आ सकती है। सप्ताह के मध्य में जीवन से जुड़ी कोई बड़ी उलझन दूर होने पर आप सुकून महसूस होंगे। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के हाथ कोई बड़ा सौदा लग सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हएु उस पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की बड़ी उपलब्धि आपके सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed