फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 22-28 Jan 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (22-28 Jan): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jan 2024 12:29 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 21 Jan 2024 12:29 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में बड़े अवसर लेकर आने वाला है। इस सप्ताह व्यक्ति विशेष की मदद आपकी योजनाएं पूरी होती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 22-28 Jan 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में बड़े अवसर लेकर आने वाला है। इस सप्ताह व्यक्ति विशेष की मदद आपकी योजनाएं पूरी होती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप पर आपके सीनियर और जूनियर दोनों ही पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे तो वहीं आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपने विरोधियों की चाल को नाकाम करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपसी सहमति से भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए समय अत्यंत ही शुभ है। इस दौरान आपके वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बनेंगे और आप उनकी मदद से भविष्य में बड़ा लाभ उठाने में कामयाब होंगे। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। सुख-सुविधा के सामान पर आप बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह भूमि-भवन और वाहन सुख मिलने का पूरा योग बन रहा है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक एवं धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की केसर का तिलक लगाकर पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed