Sagittarius Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में मांगलिक कार्य शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी और इस दौरान आपको कार्य विशेष के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में मांगलिक कार्य शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान संभव है। छात्रों की उच्च शिक्षा का सपना पूरा होगा। यदि पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कोई अड़चन आ रही थी तो इस सप्ताह वह दूर हो सकती है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं।
यह सप्ताह पत्रकारिता, लेखन अथवा कम्युनिकेशन आदि के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए शुभ साबित होगा। कद एवं पद में वृद्धि मिलने के साथ उन्हें उनके कार्य के लिए विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका जनसपंर्क बढ़ेगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी धर्म-अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
सप्ताह के अंत में अचानक से किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की केसर का तिलक लगाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।