{"_id":"62a5d3319c6af47a3f788390","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-13-to-19-june-2022-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 13 Jun 2022 12:18 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:18 AM IST
सार
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला या कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला या कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है। इस सप्ताह आपको बहुत समझदारी और संयम के साथ फैसले लेने की जरूरत रहेगी, क्योंकि आपके द्वारा लिया गया कोई भी फैसला भविष्य में आपके सुख या दु:ख का बड़ा कारण बनेगा। किसी भी पारिवारिक मामले को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान किसी की बात को तूल न दें और अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए अपने अच्छे समय के आने का इंतजार करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपव्यय से बचना होगा क्योंकि घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। जीवन से जुड़े इन उतार-चढ़ाव का आपके लव लाइफ पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत और खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को जल दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।