{"_id":"63df7b0adff4f834425c4208","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-06-12-feb-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (06-12 Feb): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (06-12 Feb): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 Feb 2023 03:21 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 05 Feb 2023 03:21 PM IST
सार
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आप पर कामकाज का बोझ बना रहेगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आप पर कामकाज का बोझ बना रहेगा। अपने टारगेट को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस सप्ताह आपको अत्यधिक भागदौड़ करने के बाद ही कामकाज में मनचाही सफलता मिल पाएगी। हालांकि कठिन परिस्थितियों के बावजूद धन प्राप्ति के साधन बनते रहेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। हालांकि आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि यह मतभेद किसी भी प्रकार से मनभेद का कारण न बनने पाये। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मित्र की मदद से किसी लाभकारी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से संबंधित अटके पड़े कार्यों में गति आएगी। इस दौरान धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपके प्रेम संबंध न सिर्फ बेहतर बने रहेंगे बल्कि कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और नारायण कवचन का पाठ करें।