फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 05 to 11 Feb 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (05 to 11 Feb): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Feb 2024 03:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 04 Feb 2024 03:54 PM IST
सार

यदि आपकी योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति है और आप इस सप्ताह अपनी उर्जा और समय का प्रबंधन करते हुए अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हैं तो आपको अपने कार्यों में अपेक्षित सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 05 to 11 Feb 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों इस सप्ताह अपने सभी कार्य को बेहतर तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा बेवजह की देरी अथवा लापरवाही के चलते न सिर्फ आपकी प्रतिष्ठा पर आंच सकती है, बल्कि आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि आपकी योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति है और आप इस सप्ताह अपनी उर्जा और समय का प्रबंधन करते हुए अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हैं तो आपको अपने कार्यों में अपेक्षित सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में आन्तरिक राजनीति के चलते कार्यक्षेत्र में कुछ एक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अंतत: प्रबंधन एवं उच्चाधिकारियों की मदद से सभी परेशनियों से उबर जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कारोबारी मामलों में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन


अचानक से किसी तीर्थ अथवा पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद अचानक मुलाकात संभव है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगी। इस सप्ताह पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ पर जल अर्पित करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed