फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   raksha bhandhan 2018 tie rakhi according to horoscope

इस रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बांधे अपने भाईयों की कलाई पर राखी

Thu, 23 Aug 2018 01:19 PM IST
ज्योतिषाचार्या डाo पुनीत गुप्ता
ज्योतिषाचार्या डाo पुनीत गुप्ता Updated Thu, 23 Aug 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
raksha bhandhan 2018 tie rakhi according to horoscope
इस बार राखी के दिन चंद्र व गुरु का गजकेशरी योग बन रहा है जो की सूर्योदय से लेकर देर रात्रि तक रहेगा। गुरु इस दिन तुला राशि में होंगे व चन्द्रमा कुम्भ  राशि में होंगे इस कारण दोनों आपस में नवम पंचम रहेगे गुरु चंद्र यदि एक दूसरे को पूर्ण दृष्टि से देखे तो गजकेसरी योग निर्मित होता है। गजकेसरी योग में राखी बांधने से अटूट बंधन रहेगा, भाइयों को राजा के सामान सुख प्राप्त होगा।  इस योग में राखी बांधने से लक्ष्मी जी की की कृपा प्राप्त होगी। ज्योतिषाचार्या डाo पुनीत गुप्ता के अनुसार राशि के अनुसार भाईयों को उस रंग की राखी बांधनी चाहिए। जिससे कि उनकी उम्र लंबी हो और उन्हें जीवन में हर तरह की सुख-शांति मिले।
विज्ञापन


राशि के अनुसार राखी का रंग

मेष, वृश्चिक : लाल रंग 

वृषभ, तुला, कर्क : सफेद या सिल्वर रंग 

मिथुन, कन्या : हरा रंग

सिंह : गुलाबी रंग या गोल्डन रंग की 

धनु, मीन : पीला रंग 

मकर, कुम्भ : नीला रंग

 इस पर्व की सबसे खास बात यह है कि इसे सिर्फ हिन्दू ही नहीं, बल्कि अन्य धर्म के लोग जैसे कि सिख, जैन और ईसाई भी हर्षोल्लास के साथ इसे मनाते हैं।

पुराणों के मुताबिक राखी का त्योहार
इंद्र की पत्नी ने इंद्र को ही राखी बांधी थी। यम को उनकी बहन यमुना ने । लक्ष्मी जी ने राजा बली को। द्रौपदी ने कृष्ण के हाथ में चोट लगने पर साड़ी का पल्लू बांधा था और इस पर्व पर वचन लिया। चीरहरण के समय भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की। चित्तौड़ की महारानी करमावती ने हुमायूं को चांदी की राखी भेजी थी। सिकंदर को राजा पुरु की पत्नी ने राखी बांधी थी। सामाजिक संस्थाओं से संबद्ध महिलाएं , पुलिस कर्मियों, सैनिकों ,जवानों और राजनेताओं को आधुनिक युग में बांध रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed