फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   priyanka gandhi prime minister astrology horoscope political career predictions

Priyanka Gandhi Horoscope : पीएम मोदी के मुकाबले आखिर कितने ताकतवर हैं प्रियंका गांधी के सितारे

Wed, 23 Jan 2019 02:57 PM IST
विनोद शुक्ला पं. राजेश तिवारी, ज्योतिषविद्
पं. राजेश तिवारी, ज्योतिषविद् Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Jan 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi prime minister astrology horoscope political career predictions
priyanka gandhi horoscope
आम चुनाव से ठीक दो महीने पहले कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह प्रियंका गांधी को महासचिव बनाकर मास्टर स्ट्रोक खेला है, उससे क्या सत्ता पक्ष और क्या विपक्ष सभी हैरान हैं। विधिवत तरीके से राजनीति में पदार्पण करने वाली प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस पार्टी का मानना है कि वह उनका तुरुप का पत्ता साबित होंगी और कांग्रेस के खोई प्रतिष्ठा को वापस दिलाएंगी। यह तो बात हुई राजनीतिक दांव की लेकिन क्या प्रियंका के सितारे भी इस बात पर मुहर लगाते हैं, जानने के लिए आइए देखते हैं प्रियंका गांधी की कुंडली का विवेचन करते हैं -
विज्ञापन

 

राजनीति में खूब मिलेगी लोकप्रियता 

priyanka gandhi prime minister astrology horoscope political career predictions
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला
राजनीति में खूब मिलेगी लोकप्रियता 
प्रियंका गांधी का जन्म मिथुन लग्न में हुआ है। जन्माकालिक वृश्चिक राशि है। जन्म के समय लग्नाधिपति बुध की केंद्रवर्ती अवस्था एवं बृहस्पति की युति, नवमांश में बुध की स्वग्रही अवस्था, इन्हें राजनीति की दुनिया में अत्यंत लोकप्रियता प्रदान करने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन से मिलेगा समर्थन

priyanka gandhi prime minister astrology horoscope political career predictions
priyanka gandhi - फोटो : social media
आमजन से मिलेगा समर्थन
प्रियंका गांधी के जन्म के समय जनता से मिलने वाले सहयोग एवं प्रेम का अधिपति जहां बुध है, वहीं राजनीतिक सफलता के लिए आवश्यक पंचमाधिपति की अपने घर से पंचम अवस्था यहां प्रचंड रूप से जनता का समर्थन प्राप्त करने वाला सिद्ध होगा। 

बढ़ेगी आर्थिक एवं पारिवारिक ताकत
वहीं आर्थिक एवं पारिवारिक ताकत की बात करें, जो कि जन्म से ही उन्हें प्राप्त है, उसे दशमेश पराक्रमेश एवं लग्नेश की केंद्रवर्ती युति आगे बढ़ाने वाली कही जायेगी। 
विज्ञापन

शनि ही दिलाएंगे सफलता

priyanka gandhi prime minister astrology horoscope political career predictions
Rahul Gandhi, Priyanka Vadra
शनि के कारण आएंगी ये समस्याएं
वर्तमान में प्रियंका गांधी की शुक्र की महादशा में शनि की अंतरदशा चल रही है। जो बहुत उत्तम नहीं कहा जा सकता, परंतु शनि जन्मकुंडली भाग्याधिपति होने के कारण उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खोए हुए जनाधार को निश्चित रूप से वापसी की ओर ले जायेगा। अर्थात् यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि कांग्रेस आई के लिए प्रियंका गांधी का राजनीतिक प्रवेश अवश्य लाभकारी सिद्ध होगा। परंतु इन्हें गंभीर रूप से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का सामना भी करना पड़ेगा। 

शनि ही दिलाएंगे सफलता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मकालिक राशि भी वृश्चिक ही है जो कि प्रियंका गांधी की है। ऐसे में राजनीति के मैदान में पीएम मोदी को राहुल गांधी से अधिक चुनौती प्रियंका गांधी से मिलेगी। यद्यपि दोनों की ही साढ़ेसाती चल रही है, जिसके फलस्वरूप मोदी जी उत्तर प्रदेश में न केवल पूर्व से बहुत कम सफलता प्राप्त करेंगे, अपितु प्रियंका गांधी के योगकारी शनि एवं बृहस्पति की उत्तम अवस्था के कारण भाजपा को एवं अन्य पार्टियों को गंभीर रूप से हानि होगी। 

शासन-सत्ता से होगी परेशानी
सितंबर 2019 तक प्रियंका गांधी को स्वयं के परिवार के उपर जहां राजनीतिक आघात का मुकाबला करना होगा, वहीं शासन-प्रशासन की तरफ से भी संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। इस बीच प्रियंका गांधी एवं उनके परिवार, विशेष रूप से पति को शासन सत्ता का खासा विरोध झेलना पड़ेगा। लेकिन सितंबर 2019 के बाद बुध की अंतरदशा इन्हें भारतीय राजनीति के ध्रुव तारे की तरह प्रकाशित करेगी। 

प्रियंका गांधी
जन्मतिथि — 12 जनवरी 1972
जन्म समय — 17:48
जन्म स्थान — दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed