फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   mangal margi 2018 mangal dosh remedies

मंगल ने फिर बदली अपनी चाल, कुछ राशियां को करेगा खुशहाल तो कुछ को बनाएगा फटेहाल

Sat, 25 Aug 2018 05:01 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
mangal margi 2018 mangal dosh remedies
mangal dosha

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। 27 अगस्त 2018 को 19:44 पर मंगल मार्गी हो रहे हैं। मंगल के मार्गी होने के कारण प्राकृतिक आपदा, आगजनी, बाढ़ आदि की घटनाओं में काफी हद तक कमी आएगी। लेकिन जो लोग इस समय मंगल दोष से पीड़ित चल रहे हैं, उन्हें कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष में जिन तमाम दोषों को खतरनाक बताया गया है, उसमें मंगल दोष भी शामिल है। यही कारण है कि विवाह आदि से पहले किसी भी कुंडली को मिलाते समय इस दोष को विशेष रूप से देखा जाता है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी व्यक्ति में ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए इस दोष के प्रभाव को दूर करना अत्यंत आवश्यक होता है। 

विज्ञापन


इन उपायों से दूर होगा मंगल दोष

- मंगल दोष के दुष्प्रभाव से चने के लिए प्रतिदिन या फिर मंगलवार के दिन विशेष रूप से संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करें। हनुमत साधना में हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ करें।
विज्ञापन


- हनुमानजी के पैर का सिंदूर का टीका लगाएं। मंगल का दुष्प्रभाव कम होगा। 

- मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति प्रतिदिन या फिर विशेष रूप से मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं। साथ ही अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे लगाकर उनकी अच्छी तरह देखभाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- मंगल को मनाने के लिए उनकी प्रिय वस्तुओं जैसे लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े का दान करना चाहिए।

- यदि आप मंगल दोष से पीड़ित हैं तो अपने छोटे भाई-बहनों का विशेष ख्याल रखें। 

- मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति को घर में नीम का पौधा लगाना चाहिए और उसे प्रतिदिन जल देना चाहिए। 

- माता मंगला गौरी की साधना-अराधना और विशेष पूजन करने से भी इस दोष से मुक्ति मिलती है। 

- मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति को अपने खान-पान की आदतों में विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। ऐसे जातक को हमेशा गर्म और ताजा भोजन करना चाहिए। इस उपाय से कमजोर मंगल मजबूत होता है.

- यदि आप मंगल दोष से अत्यधिक पीड़ित हैं तो आप मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष निवारण विशेष पूजा करवाएं। 

12 राशियों पर कुछ ऐसा पड़ेगा प्रभाव

मेष : मेष लग्न में मंगल दश भाव में गोचर होने के कारण नौकरी में तरक्की, आर्थिक लाभ, आर्थिक योजनाओं में सफलता, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि और कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। 

वृष : वृष राशि वाले जातकों के लिए मंगल का नवम् भाव में गोचर से धर्म, आध्यात्म में आस्था, धन संपदा में वृद्धि, जीवन में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता, मनमुटाव खत्म होकर रिश्ते पटरी पर आएंगे। 

मिथुन : मंगल के मार्गी होने से आर्थिक और वाहन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जिन लोगों को नौकरी की तलाश थी, उनका इंतजार खत्म होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।

कर्क : मंगल के मार्गी होने से कर्क राशि के लोगों के अधिकारियों से संबंध में सुधार होगा। बॉस की नाराजगी दूर होगी और तरक्की के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ध्यान रहे कि आर्थिक लाभ के लिए किसी का दिल न दुखाएं, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। 

सिंह : मंगल का मार्गी होना इस राशि के लिए स्थान परिवर्तन का कारण बनेगा। किसी भी तरह का बदलाव धन का लाभ कराएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। खर्च में कमी आएगी।

कन्या : यात्रा या पर्यटन का योग रहेगा। जीवन साथी और संतान के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता की संभावना है। 

तुला :चतुर्थ भाव में उच्च का मंगल प्रॉपर्टी में निवेश करावाएगा। जिससे लाभ के योग बनेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अरसे से चली आ रहे कोर्ट-कचहरी के विवाद खत्म होंगे।

वृश्चिक : भाई-बहनों के सहयोग से छोटी यात्राओं का योग बनेगा। यदि लंबे समय से जमीन या मकान लेने की सोच रहे है तो यह सपना साकार होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। 

धनु : संतान पर पैसा खर्च होगा। बहुत सोच-समझकर ही किसी को धन उधार दें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। धार्मिक स्थानों की यात्रा के योग बनेंगे। क्रोध से बचें नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। 

मकर : मंगल का उच्च राशि में गोचर होने से नए अवसर मिलेंगे। परिस्थितियां अनुकूल होंगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज या कार्यालय में सम्मान मिलेगा।


कुंभ : संपत्ति के खरीदने या बेचने का योग बन रहा है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लेगी। विदेश यात्रा की भी संभावना है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे।

मीन : आय भाव में मंगल के मार्गी होने से अनेक स्रोतों से आय में वृद्धि होगी। यदि बड़े-भाई बहने से किसी प्रकार की खटपट चली आ रही थी, वह दूर होगी। तरक्की के पूरे योग हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना है। छोटे मकान से बड़े मकान में जाने का अवसर मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed