फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   kundli me kuber yog know how is formed kuber yog in kundli and effect

Kuber Yog: क्या आपकी कुंडली में भी है कुबेर योग, व्यक्ति बन जाता है अकूत संपत्ति का स्वामी

Wed, 08 May 2024 11:46 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 May 2024 11:46 AM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी जातक की कुंडली में कुबेर योग का तब बनता है जब कुंडली के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी अपनी खुद की राशि या फिर उच्च राशि में विराजमान हो।

विज्ञापन
kundli me kuber yog know how is formed kuber yog in kundli and effect
कुंडली में कुबेर योग - फोटो : iStock

विस्तार

Kuber Yog:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति की कुंडली का विशेष महत्व होता है। जब जातक का जन्म होता है तभी उसके संपूर्ण जीवन का खाका कुंडली में अंकित हो जाता है। जातक के जन्म के समय ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कुंडली में कई तरह के राजयोगो का निर्माण होता है। जन्म के समय अगर जातक की कुंडली में राजयोग का निर्माण हुआ होता है तो व्यक्ति जीवनभर सुखी रहते हुए सभी तरह के सुख-साधनों का भोग करता है। ग्रहों के शुभ स्थान पर विराजमान होने पर व्यक्ति को अपने जीवन में हर एक तरह की सुख-सुविधा का आनंद प्राप्त करता है। व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, धन-दौलत और जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में कई तरह के राजयोग बनते हैं, जिसमें कुबेर योग का काफी प्रभाव रहता है। जिन जातकों की कुंडली में कुबेर योग बनता है, ऐसे व्यक्तियों के जीवन में धन-दौलत, सुख-साधन, संपन्नता और भौतिक भोग विलास की कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में अकूत धन संपत्ति का मालिक बनता है। आइए जानते हैं कुंडली में कैसे बनता है कुबेर योग।

विज्ञापन


कुंडली में कैसे बनता है कुबेर योग 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी जातक की कुंडली में कुबेर योग का तब बनता है जब कुंडली के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी अपनी खुद की राशि या फिर उच्च राशि में विराजमान हो। इसके अलावा दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी की बीच राशि परिवर्तन या फिर युति बने तो कुबेर योग बनता है।
विज्ञापन


कुबेर योग बनने से व्यक्ति बनता है अकूत संपत्ति का स्वामी
जिन जातकों की कुंडली में कुबेर योग बनता है वह अपने पराक्रम, मेहतन और भाग्य के बल पर बहुत सारा धन एकत्रित करता है। ऐसा व्यक्ति अलग-अलग स्त्रोतों से धन कमाने में कामयाब होता है। इस योग के बनने से व्यक्ति को भौतिक सुख-साधनों में कोई कमी नहीं होती। इस तरह के लोग जीवन में लग्जरी जीवन जीना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कम उम्र में व्यक्ति बन जाता है अमीर
जिन जातकों की कुंडली में कुबेर योग बनता है वे बहुत ही मेहनती और धुन के पक्के होते हैं। अगर किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसे जरूर पूरा करते हैं। ऐसे लोग कम उम्र में धन-दौलत के मालिक बन जाते हैं। ये लोग व्यापार करने में सबसे आगे होते हैं और पैसे से पैसे बनने का हुनर जानते हैं। इस तरह के लोग शान-शौकत में अपना पूरा जीवन व्यातीत करते हैं। 

Guru Gochar 2024: गुरु गोचर से बनेगा कुबेर योग, साल 2025 तक इन राशि वालों के धन दौलत में होगा इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed