फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Hatha Jodi The Wealth-Magnet Attracting Prosperity and Wealth

धन को आकर्षित करने के लिए घर लाएं ये छोटी सी जड़, जानें इसके चमत्कारी प्रभाव

Thu, 24 Apr 2025 04:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 04:40 PM IST
सार

Hattha Jodi Ke Jyotishiya Upay: दो हाथों की जोड़ी की तरह दिखने वाली हत्थाजोड़ी वास्तव में एक पौधे की अत्यंत दुर्लभ जड़ है। यह तंत्र और मंत्र में इस्तेमाल होने वाली एक दुर्लभ और शक्तिशाली वस्तु मानी जाती है।

विज्ञापन
Hatha Jodi The Wealth-Magnet Attracting Prosperity and Wealth
hattha jodi - फोटो : adobe stock

विस्तार

Astro Remedies Of Hattha Jodi: ज्योतिषशास्त्र में बहुत सी परेशानियों से जुड़े उपाय बताए गए हैं। उन्हीं में से एक ऐसा चमत्कारी उपाय है जिसका प्रयोग करने से सभी प्रकार की आर्थिक परेशनियां दूर होती हैं। वह चमत्कारी वास्तु है हत्था जोड़ी। दो हाथों की जोड़ी की तरह दिखने वाली हत्थाजोड़ी वास्तव में एक पौधे की अत्यंत दुर्लभ जड़ है। यह तंत्र और मंत्र में इस्तेमाल होने वाली एक दुर्लभ और शक्तिशाली वस्तु मानी जाती है। इसे प्राप्त करने वाला व्यक्ति न केवल आर्थिक दृष्टि से समृद्ध हो सकता है, बल्कि इसके माध्यम से वह अपनी स्थिति में सुधार भी कर सकता है। हत्था जोड़ी को महाकाली और कामख्या देवी का रूप माना जाता है। 

विज्ञापन

Grahan 2025: एक ही महीने में लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें समय, तारीख और प्रभाव
विज्ञापन

हत्था जोड़ी की विशेषताएं और महत्व
हत्था जोड़ी का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। यह जड़ एक विशेष प्रकार के पेड़ की जड़ होती है, जिसे खोदने पर हाथ के आकार के दो पंजे निकलते हैं, जो आगे से मुट्ठी के समान दिखाई देते हैं। यह तंत्र, मंत्र और ज्योतिष में प्रभावी मानी जाती है। इसे और भी कई नामों से जाना जाता है जैसे कि हाथ जोड़ी और बिरवा। इस जड़ को महाकाली, मां कामाख्या और मां चामुंडा का रूप माना जाता है। इसे सिद्ध करने से व्यक्ति के सारे संकट दूर हो सकते हैं और वह आर्थिक रूप से संपन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Guru Aditya Yog: गुरु आदित्य राजयोग से इन तीन राशि वालों के बनेंगे सभी बिगड़े काम

Hatha Jodi The Wealth-Magnet Attracting Prosperity and Wealth
hattha jodi - फोटो : adobe stock
ज्योतिष में हत्था जोड़ी का उपयोग
हत्था जोड़ी की तंत्र-मंत्र में विशेष महिमा है। इसे तांत्रिक क्रियाओं में इस्तेमाल किया जाता है और भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषी भी इसका उपयोग करते हैं। इसे विशेष रूप से मां चामुंडा को प्रसन्न करने के लिए सिद्ध किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि हत्था जोड़ी को सही विधि से सिद्ध कर लिया जाए, तो व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है और वह वित्तीय रूप से सशक्त हो सकता है।

हत्था जोड़ी को सिद्ध करने की विधि
यदि किसी को हत्था जोड़ी मिल जाए तो उसे रविवार के दिन साफ जल से धोकर लाल कपड़े पर रखना चाहिए। इसके बाद एक कटोरी में तिल का कच्चा तेल डालकर उसमें हत्था जोड़ी को पूरी तरह डुबोकर रखें। तेल की कटोरी को गुप्त स्थान पर रखें और 12 से 15 दिनों तक उसे तेल में रहने दें। 15 दिनों के बाद इसे तेल से निकालकर फिर से लाल कपड़े पर रखें और उसमें लाल सिंदूर, चावल, हरी इलायची और लौंग रखकर पोटली बना लें। इसे चांदी की डिब्बी में रखना अधिक प्रभावी होता है। फिर इस पोटली को रोज मां चामुंडा के मंत्रों से जाग्रत करें और इसे अपनी तिजोरी में रख लें।

हत्था जोड़ी का चमत्कारी प्रभाव
मान्यता है कि हाथ जोड़ी को सिद्ध करने के बाद इसमें मां चामुंडा की शक्तियां समाहित हो जाती हैं। सिद्ध हत्था जोड़ी एक चमत्कारी वस्तु बन जाती है और इसके प्रभाव अचूक होते हैं। यह तंत्र-मंत्र, ज्योतिष के सभी उपायों के लिए उपयोगी है। यह किसी भी व्यक्ति के जीवन में धन और समृद्धि ला सकती है।
कहा जाता है कि सिद्ध हत्था जोड़ी की पूजा करने और उसे देखने से व्यक्ति के जीवन में असीम धन और सुख की प्राप्ति होती है। यदि किसी व्यक्ति ने हत्था जोड़ी को सिद्ध कर लिया है तो उसके पास धन की कभी कमी नहीं होती। यह जड़ कंगाल को भी मालामाल बना सकती है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed